विदेश

Coronavirus Cases Update Worldwide: विश्वस्तर पर COVID19 के आकड़ें 3.27 करोड़ के पार, दुनियाभर में 992,946 संक्रमितों की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.27 करोड़ के पार हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 992,000 से अधिक हो गई हैं. रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 32,746,134 हो गई. अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 7,077,450 मामलों और उससे हुई 204,485 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है.

Coronavirus Cases Update Worldwide: विश्वस्तर पर COVID19 के आकड़ें 3.27 करोड़ के पार, दुनियाभर में 992,946 संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना की जांच (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 27 सितंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.27 करोड़ के पार हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 992,000 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 32,746,134 हो गई और घातक वायरस से हुई मौतों की संख्या 992,946 हो गई. सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 7,077,450 मामलों और उससे हुई 204,485 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है.

वहीं भारत 5,903,932 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 93,379 हो गई है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अन्य शीर्ष 15 देश, जहां सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं, वे ब्राजील 4,717,991, रूस 1,138,509, कोलम्बिया 806,038, पेरू 794,584, मेक्सिको 726,431, स्पेन 716,481, अर्जेंटीना 702,484, दक्षिण अफ्रीका 669,498, फ्रांस 552,454, चिली 455,979 , ईरान 443,086, ब्रिटेन 431,816, बांग्लादेश 357,873, इराक 345,969 और सऊदी अरब 332,790 हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in Telangana: तेलंगाना में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमितों का मामला, 2239 नए मामलो के साथ कुल संक्रमितों का बढ़कर हुआ 1,83,866

ब्राजील वर्तमान में संक्रमण से हुई 141,406 मौतों के साथ मृत्यु के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले देश मेक्सिको 76,243, ब्रिटेन 42,060, इटली 35,818, पेरू 32,037, फ्रांस 31,675, स्पेन 31,232, ईरान 25,394, कोलम्बिया 25,296, रूस 20,140, दक्षिण अफ्रीका 16,376, अर्जेंटीना 15,543, चिली 12,591, इक्वाडोर 11,236 और इंडोनेशिया 10,308 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).