विदेश

Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना वायरस का आकड़ा 7 करोड़ के पार, 15.9 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

दुनयिाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 15.9 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. भारत 9,796,769 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या 142,186 पहुंच चुकी है. वर्तमान में 179,765 मौतों के साथ ब्राजील मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है.

Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना वायरस का आकड़ा 7 करोड़ के पार, 15.9 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Shutterstock)

वाशिंगटन, 12 दिसंबर: दुनयिाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 15.9 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में वैश्विक कोरोना मामलों की कुल संख्या 70,131,911 है, जबकि 1,592,486 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएसएसई के अनुसार, 15,834,965 मामलों और 294,874 मौतों के साथ सबसे दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. भारत (India) 9,796,769 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या 142,186 पहुंच चुकी है.

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,781,799), रूस (2,574,319), फ्रांस (2,405,210), ब्रिटेन (1,814,395), इटली (1,805,873), स्पेन (1,730,575), अर्जेंटीना (1,489,328), कोलंबिया (1,408,909), जर्मनी (1,298,776), मेक्सिको (1,217,126), पोलैंड (1,115,201) और ईरान (1,092,407) हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update in India: भारत में कोरोना वायरस के 30,000 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा 98.26 लाख के पार

वर्तमान में 179,765 मौतों के साथ ब्राजील मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है. वहीं, 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (113,019), ब्रिटेन (63,603), इटली (63,387), फ्रांस (57,671), ईरान (51,727), स्पेन (47,624), रूस (45,370), अर्जेंटीना (40,606), कोलंबिया (38,669), पेरू (36,499), दक्षिण अफ्रीका (22,952), पोलैंड (22,174) और जर्मनी (21,296) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).