Corona Update: पूरे विश्व में कोरोना के मामले 17.84 करोड़ से अधिक दर्ज किए गए
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (17,927,928), फ्रांस (5,819,088), तुर्की (5,370,299), रूस (5,255,214), यूके (4,646,067), अर्जेंटीना (4,268,789), इटली (4,252,976), कोलंबिया (3,945,166), स्पेन (3,757,442), जर्मनी (3,730,126) और ईरान (3,095,135) हैं.
वाशिंगटन: पूरे विश्व में कोरोना (Coronavirus) के मामले बढ़कर 17.84 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी (pandemic) से अब तक कुल 38.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय (Johns Hopkins University) ने साझा किए हैं. सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने खुलासा किया कि वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 178,424,674 और 3,864,442 हो गए हैं. Brazil Corona Update: ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 2301 कोरोना के नए मामले सामने आए, मरने वालों की संख्या 5 लाख के पार
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,541,849 और 601,826 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 29,881,772 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है.
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (17,927,928), फ्रांस (5,819,088), तुर्की (5,370,299), रूस (5,255,214), यूके (4,646,067), अर्जेंटीना (4,268,789), इटली (4,252,976), कोलंबिया (3,945,166), स्पेन (3,757,442), जर्मनी (3,730,126) और ईरान (3,095,135) हैं.
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 501,825 संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है.
भारत (386,708), मैक्सिको (231,151), यूके (128,240), इटली (127,270), रूस (127,206) और फ्रांस (110,900) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).