COVID-19 Pandemic Worldwide: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का मामला 77 लाख के पार, अब तक 4.3 लाख की लोगों की हुई मौत

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 77 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4.3 लाख के करीब है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया है कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 7,764,977 थी, जबकि मरने वालों की संया 4,29,666 थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वॉशिंगटन, 14 जून: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोविड-19 (Covid-19) मामलों की कुल संख्या 77 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4.3 लाख के करीब है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया है कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 7,764,977 थी, जबकि मरने वालों की संया 4,29,666 थी.

सीएसएसई के अनुसार, 20,74,082 मामलों और 1,15,402 मौतों के साथ अमेरिका (America) कोविड -19 संक्रमण और मौतों की संख्या में दुनिया में अब भी टॉप पर है. वहीं ब्राजील 8,50,514 संक्रमणों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में करीब 12 हजार नए केस- 311 की मौत, देश में संक्रमितों की संख्या 3.20 लाख के पार

सीएसएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि इसके बाद रूस (5,19,458), भारत (3,08,993), यूके (2,95,828), स्पेन (2,43,605), इटली (2,36,651), पेरू (2,20,749), फ्रांस (1,93,746), जर्मनी (1,87,267), ईरान (1,84,955), तुर्की (1,76,677), चिली (1,67,355), मैक्सिको (1,42,690), पाकिस्तान (1,32,405), सऊदी अरब (1,23,308) और कनाडा (1,00,043) का नंबर आता है.

वहीं मौतों के मामले में 42,720 कोविड-19 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है वह ब्रिटेन से आगे निकल गया है. 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में यूके (41,566), इटली (34,223), फ्रांस (29,377), स्पेन (27,136) और मैक्सिको (16,448) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड