विदेश

Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 7.55 करोड़ के पार, 16.7 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या 7.55 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 16.7 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं.

Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 7.55 करोड़ के पार, 16.7 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
कोरोनावायरस (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 19 दिसम्बर : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या 7.55 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 16.7 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग ने शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में, खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामलों की संख्या 75,588,781 है और 1,672,826 लोगों की मौत हो चुकी है.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 17,442,180 मामलों और 313,246 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 9,979,447 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर आता है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 144,789 हो चुकी है. यह भी पढ़ें :

Coronavirus Vaccine Update: अमेरिका ने बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों के बीच मॉडर्ना COVID19 वैक्सीन को भी दी मंजूरी

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना के 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,162,978), रूस (2,764,843), फ्रांस (2,499,465), ब्रिटेन (1,982,828), तुर्की (1,982,090), इटली (1,921,778), स्पेन (1,797,236), अर्जेटीना (1,531,374), कोलंबिया (1,482,072), जर्मनी (1,469,991), मेक्सिको (1,289,298), पोलैंड (1,182,864) और ईरान (1,145,651) हैं.

यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update: कनाडा में लगातार दर्ज हो रहे COVID19 के रिकॉर्ड मामले, एक दिन में 2432 नए केस आए सामनें

वर्तमान में ब्राजील 185,650 मौतों के साथ मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है. वहीं, 20,000 से ज्यादा मौत वाले अन्य देश मेक्सिको (116,487), इटली (67,894), ब्रिटेन (66,640), फ्रांस (60,343), ईरान (53,273), रूस (49,170), स्पेन (48,926), अर्जेटीना (41,672), कोलंबिया (40,019), पेरू (36,858), जर्मनी (25,413), पोलैंड (24,771) और दक्षिण अफ्रीका (24,285) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).