अफ्रीका के कुख्यात तस्करों में से एक चीनी महिला को तंजानिया में 15 साल की हुई जेल, कई मामलों में पाई गई दोषी

अफ्रीका (Africa) के कुख्यात तस्करों में से एक मानी जाने वाली और 'क्वीन ऑफ आइवरी' के रूप में जानी जाने वाली चीन की एक महिला को तंजानिया में 15 साल की जेल की सजा हुई है.

क्वीन ऑफ आइवरी (Photo Credit- twitter)

दोदोमा: अफ्रीका (Africa) के कुख्यात तस्करों में से एक मानी जाने वाली और 'क्वीन ऑफ आइवरी' के रूप में जानी जाने वाली चीन की एक महिला को तंजानिया में 15 साल की जेल की सजा हुई है. अधिकारियों ने सीएनएन को यह जानकारी दी. तंजानिया की अदालत ने मंगलवार को यांग फेंग ग्लान (70) को 860 हाथी दांतों की तस्करी का दोषी पाया. अधिकारियों ने इसकी कीमत 64.5 लाख डॉलर बताई है.

यांग को उसकी तंजानिया की सह-आरोपी सालिवियस फ्रांसिस माटेम्बो और मैनास जूलियस फिलेमन के साथ सजा सुनाई गई. तंजानिया के सार्वजनिक अभियोजन के निदेशक ने यांग पर पूर्वी अफ्रीका और चीन के बीच एक सप्लाई चेन चलाने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें: तंजानिया: नौका हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 209, तलाश अभियान जारी

वह दुनिया भर में हाथी दांत पहुंचाने के लिए चीनी और तंजानियाई अभिजात वर्ग के साथ संबंध होने का फायदा उठाती थी. यांग को 28 सितंबर, 2015 को दार अस सलाम में गिरफ्तार किया गया था. यांग 1975 में तंजानिया में एक चीनी कंपनी के अनुवादक के रूप में आई थी. गिरफ्तारी से पहले उसने तंजानिया-चीन अफ्रीका व्यापार परिषद की जनरल सेक्रेटरी के रूप में भी काम किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\