China's GDP Growth Rate: 2023 की पहली छमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5.5% दर्ज हुई

फ़ु के अनुसार इस वर्ष के पहले 6 महीनों में चीन में वस्तुओं के आयात और निर्यात में वृद्धि बनी रही है और व्यापार संरचनाओं में सुधार हो रहा है. इस अवधि में चीन के रोजगार बाजार में स्थिरता रही और निवासियों की आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है.

China Flag (Photo Credit: Pixabay)

प्रारंभिक गणना के अनुसार इस साल की पहली छमाही में चीन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 593 खरब युआन यानी करीब 83 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हुआ. चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता फ़ु लिंगह्वी ने 17 जुलाई को राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: चीन के प्राचीन स्थलों को जलवायु परिवर्तन से खतरा

फ़ु लिंगह्वी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस साल की पहली तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत दर्ज हुई है. उधर, दूसरी तिमाही में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

उन्होंने बताया कि इस साल की पहली छमाही में चीन की कृषि उत्पादन स्थिति स्थिर बनी रही है, साथ ही औद्योगिक उत्पादन में लगातार रिकवरी हो रही है. उधर, सेवा उद्योग में 6.4 प्रतिशत की तेज़ वृद्धि हुई है। बाज़ार में बिक्री की वृद्धि की गति अच्छी है, और अचल संपत्तियों में निवेश लगातार बढ़ रहा है.

फ़ु के अनुसार इस वर्ष के पहले 6 महीनों में चीन में वस्तुओं के आयात और निर्यात में वृद्धि बनी रही है और व्यापार संरचनाओं में सुधार हो रहा है. इस अवधि में चीन के रोजगार बाजार में स्थिरता रही और निवासियों की आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है.

फ़ु लिंगह्वी ने आगे कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में चीन की अर्थव्यवस्था और समाज सामान्य स्थिति में वापस लौट रहे हैं, साथ ही मैक्रोपॉलिसी का प्रभाव भी दिखाई दे रहा है, जिससे देश के आर्थिक विकास में काफ़ी सुधार हुआ है और अच्छी दिशा में चल रहा है. इसके अलावा उच्च गुणवत्ता वाला विकास भी लगातार आगे बढ़ रहा है. हालांकि, वर्तमान में विश्व राजनीतिक और आर्थिक स्थिति जटिल है, और ऐसी स्थिति में चीन के घरेलू आर्थिक सुधार और विकास की नींव अभी तक स्थिर नहीं हुई है.

अगले चरण में, चीन आर्थिक गुणवत्ता की कारगर उन्नति और उचित वृद्धि को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

सीमा सुरक्षा पर 'सामना' का तीखा प्रहार: ITBP प्रमुख के कथित बयानों का हवाला देकर उद्धव गुट ने सरकार को घेरा; अरुणाचल सीमा पर उठाए गंभीर सवाल

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड