चीन: स्कूल के मैदान में खेल रहे 14 बच्चों को महिला ने चाकू से किया घायल
चीन के चोगकिंग में एक किडरगार्टन में एक महिला ने चाकू से 14 बच्चों को घयाल कर दिया. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बीजिंग: चीन के चोगकिंग में एक किडरगार्टन में एक महिला ने चाकू से 14 बच्चों को घयाल कर दिया. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीया महिला बनान जिले के एक स्कूल परिसर में उस समय घुसी जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे. प्रशासन ने अभी इस हमले के पीछे के उद्देश्य के बारे में कुछ नहीं बताया है.
महिला का उपनाम लियु बताया है। उसे घटनास्थला से गिरफ्तार किया गया. 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उन मीडिया रिपोटरें का खंडन कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि इस हमलें में दो बच्चों की मौत हो गई. उन्होंने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अफवाहों के प्रसार से बचने का भी आग्रह किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

