देश

India-Canada Row: भारत में खतरा... कनाडा ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

भारत और कनाडा के रिश्तों में चल रहे तनाव के बीच कनाडा ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल ए़डवाइजरीजारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में कनाडा के नागरिकों को डराया-धमकाया जा सकता है और उनका शोषण किया जा सकता है.

India-Canada Row: भारत में खतरा... कनाडा ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी
Justin Trudeau

India-Canada Row: भारत और कनाडा के रिश्तों में चल रहे तनाव के बीच कनाडा ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल ए़डवाइजरीजारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में कनाडा के नागरिकों को डराया-धमकाया जा सकता है और उनका शोषण किया जा सकता है. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत में कनाडाई नागरिकों को "कनाडा विरोधी प्रदर्शन" के साथ-साथ "धमकी या उत्पीड़न" की संभावना के बारे में चेतावनी दी है. कनाडा की यह नई एडवाइजरी, कनाडा द्वारा भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद सामने आई है. कनाडा की खुली पोल! खालिस्तानी आतंकी निज्जर ने जस्टिन ट्रूडो को 2016 में लिखा था पत्र, PM से की थी ये अपील.

एडवाइजरी में कहा गया है कि बंगलुरू, चंडीगढ़ और मुंबई में कनाडा के कॉन्सुलेट जनरल में फिलहाल कामकाज निलंबित कर दिया गया है. ऐसे में नागरिकों को राजनयिक मदद के लिए नई दिल्ली स्थित हाई कमीशन ऑफ कनाडा से संपर्क करना होगा.

कनाडा विरोधी प्रदर्शन की आशंका

एडवाइजरी में बताया गया है कि भारत के मीडिया और सोशल मीडिया में कनाडा के प्रति नकारात्मक भावनाएं हैं और वहां कनाडा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं. इनमें कनाडा विरोधी प्रदर्शन भी हो सकते हैं. ऐसे में कनाडा के नागरिकों को शोषण का सामना करना पड़ सकता है.

कनाडा ने अपने नागरिकों को दिए सेफ्टी टिप्स 

एडवाइजरी में कहा गया है कि 'दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अजनबियों से ज्यादा बात ना करें और उनके साथ अपनी निजी जानकारी साझा ना करें. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और सार्वजनिक परिवहन से भी जानें से बचें. जब भी बाहर जाएं तो अपने दोस्त या परिजनों को अपनी यात्रा योजना के बारे में बताकर जाएं.'

बता दें कि जून में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा की सरकार ने इसका आरोप भारत पर लगाया था. हालांकि भारत सरकार कनाडा के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).