बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करेंगे बाइडेन, देंगे 2.9 बिलियन डॉलर

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करने का वादा किया.

US President Joe Biden (Photo Credit : Twitter)

न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद, 22 सितंबर : न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करने का वादा किया. उन्होंने वैश्विक खाद्य असुरक्षा को दूर करने के लिए पाकिस्तान को 2.9 बिलियन डॉलर से अधिक सहायता राशि देने की घोषणा की. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि कई देशों के नेता इस साल यूएनजीए में एकत्र हुए.

राष्ट्रपति ने 193 सदस्यीय विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, पाकिस्तान अभी भी पानी में डूबा है, उसे मदद की जरूरत है. इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत दुनिया के कई नेता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : Mexico Earthquake: मैक्सिको की राजधानी में 6.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके

उन्होंने कहा, परिवारों को मुश्किल विकल्पों का सामना करना पड़ रहा है. उनको यह चुनना पड़ रहा कि वह किस बच्चे को खाना दें, क्योंकि पाक में खाद्य सामग्री की भारी कमी है. लोग चिंता में है कि वे जीवित रहेंगे या नहीं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में विश्व नेताओं से पाकिस्तान की मदद करने की अपील की थी. इस कड़ी में बाइडेन की ओर से यह घोषणा की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड