विदेश

Beer Cans On Street: अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़कों पर गिरे बियर के कैन, हाईवे हुआ जाम, देखें वीडियो

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में पांच ट्रकों के एक दूसरे से टकराने के बाद बीयर की हजारों कैन सड़क पर आ गई जिससे राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. इस बात की जानकारी मीडिया ने गुरुवार को दी है.

Beer Cans On Street: अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़कों पर गिरे बियर के कैन, हाईवे हुआ जाम, देखें वीडियो
beer spilled on the streets

मयामी, 22 सितंबर : अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में पांच ट्रकों के एक दूसरे से टकराने के बाद बीयर की हजारों कैन सड़क पर आ गई जिससे राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. इस बात की जानकारी मीडिया ने गुरुवार को दी है. बीबीसी ने टाम्पा बे टाइम्स अखबार के हवाले से बताया कि, बुधवार की सुबह, दो ट्रेलर व्यस्त राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए और पलट गए.

थोड़ी देर बाद दो और ट्रेलर और एक पिकअप ट्रक मदद के लिए रुके. अखबार ने कहा है कि पांचवां ट्रेलर, जो बीयर के डिब्बे ले जा रहा था, समय पर रुकने में विफल रहा और खड़े वाहनों से टकरा गया. यह भी पढ़ें : परमाणु वार्ता के लिए हम तैयार हैं लेकिन क्या अमेरिका वादे पर खरा उतरेगा : ईरान

बीयर के डिब्बे के अलावा, ट्रेलरों में से एक द्वारा ले जाया जा रहा कंक्रीट भी पूरी सड़क पर फैल गया. हादसे के बाद सभी रास्ते बंद कर दिए गए. कुछ घंटे बाद हाईवे सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).