Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव, शेख हसीना के बाद ‘नए युग’ की शुरुआत का इंतजार, नतीजों पर पूरी दुनिया की रहेगी नजर

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, 12 फरवरी को होने वाले मतदान के नतीजे अगले ही दिन यानी शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 तक घोषित किए जाने की उम्मीद है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि जनमत संग्रह और संसदीय चुनाव एक साथ होने के बावजूद परिणामों में देरी नहीं होगी. परिणामों को सुरक्षित रूप से भेजने के लिए इस बार VPN तकनीक का उपयोग किया जा रहा है.

Sheikh Hasina(Credit-ANI)

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश की राजनीति के लिए 12 फरवरी 2026 का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगस्त 2024 में देश छोड़कर जाने के बाद यह पहला आम चुनाव है. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की देखरेख में आयोजित यह चुनाव देश की नई दिशा तय करेगा. इस बार चुनाव के साथ-साथ एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह (Referendum) भी कराया जा रहा है, जिसमें 'जुलाई चार्टर' के तहत संवैधानिक सुधारों पर जनता की राय ली जाएगी.

मुख्य दल और चुनावी मुकाबला

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर अंतरिम सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है और चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी का पंजीकरण निलंबित कर दिया है. ऐसे में इस बार का मुकाबला मुख्य रूप से इन गुटों के बीच है:

महत्वपूर्ण आंकड़े: सीटें और मतदाता

इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या और सीटों का विवरण निम्नलिखित है:

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हिंसा की आशंका को देखते हुए अंतरिम सरकार ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं.

नतीजे कब आएंगे?

Share Now

\