जम्मू-कश्मीर मसले पर फेल होने के बाद पाकिस्तान ने उठाया बाबरी मस्जिद का मुद्दा, कहा- भारतीय मुसलमानों की भावनाओं को ध्यान में रखा जाए

भारत के अंदरूनी मामलों में प्रत्यक्ष रूप से दखल देते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाया है और कहा है कि उसे आशा है कि इस मामले के फैसले में भारतीय मुसलमानों की भावनाओं को ध्यान में रखा जाएगा

इस्लामाबाद : भारत के अंदरूनी मामलों में प्रत्यक्ष रूप से दखल देते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) का मुद्दा उठाया है और कहा है कि उसे आशा है कि इस मामले के फैसले में भारतीय मुसलमानों की भावनाओं को ध्यान में रखा जाएगा. पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि नदियों के पानी के प्रवाह को रोकने की भारत की किसी भी कोशिश को वह एक 'आक्रामक कार्रवाई' के रूप में देखेगा।पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में गुरुवार को कहा कि बाबरी मस्जिद का मामला बेहद संवेदनशील मामला है। उम्मीद है कि इस मामले में भारतीय मुसलमानों की इच्छाओं के अनुरूप फैसला आएगा। भारतीय अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार मिलना चाहिए.

प्रवक्ता ने कहा कि तीन पश्चिमी नदियों पर पाकिस्तान का 'अखंडित अधिकार' है और इनके पानी के प्रवाह को मोड़ने की किसी भी कोशिश को पाकिस्तान एक 'आक्रामक कार्रवाई' के रूप में देखेगा और उसके पास 'इसका जवाब देने का अधिकार होगा. प्रवक्ता ने यह बात भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन नदियों का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने के लिए दिए गए बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। प्रवक्ता ने कहा कि नदियों के पानी का बहाव इस मामले पर हुए समझौतों के अनुसार जारी रखा जाना चाहिए. यह भी पढ़े: अयोध्या विवाद मामले की सुनवाई सीधे प्रसारण या रिकार्डिग की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- याचिका पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई करे फैसला

फैसल ने कश्मीर मुद्दे पर भी बात रखी और कहा, "पांच अगस्त का फैसला (जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को समाप्त करना) भारत को एक बंद गली में ले गया है जहां से उसे वापसी का रास्ता नहीं मिल रहा है। उसकी पीठ दीवार से लग गई है, वह अकेला पड़ गया है और समझ नहीं पा रहा है कि वह इससे बाहर कैसे निकले."

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स