अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पाकिस्तान में निकाला गया 'औरत मार्च'

पाकिस्तान के कई शहरों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 'औरत मार्च' का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से प्रतिभागियों ने महिलाओं के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के समान ही बुनियादी अधिकारों की मांग की

पाकिस्तान का झंडा (Photo Credits: File Image)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कई शहरों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 'औरत मार्च' का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से प्रतिभागियों ने महिलाओं के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के समान ही बुनियादी अधिकारों की मांग की. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार इस प्रकार का 'औरत मार्च' दो साल पहले वर्ष 2018 में कराची में निकाला गया था. बाद में यह लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, लरकाना और हैदराबाद में भी आयोजित किया गया. इस वर्ष मार्च लाहौर, मुल्तान, क्वेटा, इस्लामाबाद और कराची में आयोजित किया जा रहा है.

लाहौर में निकाले गए मार्च में प्रतिभागी हाथों में तख्तियां लेकर और महिलाओं की स्वतंत्रता के लिए नारे लगाए हुए नजर आए. इस्लामाबाद में मुख्य मार्च के अलावा, जमात-ए-इस्लामी (जेआई) की महिला सदस्यों ने नेशनल प्रेस क्लब के बाहर एक और रैली की. गौरतलब है कि सर्व प्रथम 'औरत मार्च' की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी. यह भी पढ़े: Women’s Day 2020: ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में महिलाओं की एंट्री-फ्री

'हम औरतें' नामक एक नारीवादी समूह ने इसका आयोजन किया था. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पाकिस्तान के कई नेताओं ने इस अवसर पर महिलाओं के लिए बधाई संदेश दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड