VIDEO: सिंध में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, बेनजीर भुट्टो की बेटी के काफिले पर लाठी-डंडों से हमला

सिंध में असीफा भुट्टो जरदारी के काफिले को नहर परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए रोका. प्रदर्शन के दौरान लाठी-डंडों से हमले की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत सुरक्षा सुनिश्चित की. घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

पाकिस्तान में कराची से सिंध के नवाबशाह की ओर जा रहीं नेशनल असेंबली की सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी असीफा भुट्टो जरदारी उस वक्त एक विवाद में फंस गईं जब उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर घेर लिया. यह घटना जमशोरो टोल प्लाजा के पास की है, जहां प्रदर्शनकारियों ने नहर परियोजना और कॉर्पोरेट फार्मिंग के विरोध में असीफा के काफिले को कुछ समय के लिए रोक दिया.

लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश, हाईवे पर तनाव

प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ विरोध ही नहीं किया, बल्कि लाठी-डंडों से काफिले पर हमला करने की कोशिश भी की. इससे हाईवे पर तनावपूर्ण माहौल बन गया. हालांकि, पुलिस और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए असीफा के वाहन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पूरे काफिले को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

क्या है विरोध का कारण?

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे विवादित नहर परियोजना और कॉर्पोरेट फार्मिंग के खिलाफ हैं. उनका आरोप है कि यह परियोजना किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह योजना सिंध के संसाधनों को कॉर्पोरेट हाथों में सौंपने की कोशिश है.

प्रशासन का दावा – काफिला कुछ ही सेकंड रोका गया 

जमशोरो के एसएसपी जफर सिद्दीक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि असीफा भुट्टो का काफिला एक मिनट से भी कम समय के लिए रोका गया और इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “जहां भी कानून व्यवस्था भंग होती है, पुलिस तुरंत उचित कार्रवाई करती है.”

एफआईआर दर्ज, संदिग्ध गिरफ्तार 

एसएसपी ने यह भी बताया कि इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट