बैंकॉक में आसियान का वार्षिक शिखर सम्मेलन शुरू, बैठक में कई देशों के नेता पहुंचे

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन और इसके सहयोगियों का वार्षिक शिखर सम्मेलन शुरू हुआ. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आसियान के 10 सदस्य देशों के नेता आधिकारिक तौर पर शिखर सम्मेलन की शुरुआत के लिए अपराह्न् में एक पूर्ण सत्र आयोजित करेंगे. आसियान के सदस्य देशों में म्यांमार, ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं.

शिखर सम्मेलन शुरू (Photo Credits: IANS)

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) और इसके सहयोगियों का वार्षिक शिखर सम्मेलन (Annual Summit) यहां शनिवार को शुरू हुआ. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आसियान के 10 सदस्य देशों के नेता आधिकारिक तौर पर शिखर सम्मेलन की शुरुआत के लिए अपराह्न् में एक पूर्ण सत्र आयोजित करेंगे. आसियान के सदस्य देशों में म्यांमार, ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं.

इस सम्मेलन की मेजबानी इस बार थाईलैंड (Thailand) कर रहा है. इस दौरान इस क्षेत्रीय समूह की वार्षिक बैठक में सुरक्षा, व्यापार, निवेश और प्रदूषण से निपटने के लिए उपाय जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे. थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने पिछले महीने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को औपचारिक निमंत्रण दिया था, जो इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुरू में सहमत हुए थे.

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की यात्रा पर पहुंचे बैंकाक, RCEP की तीसरी शिखर बैठक में लेंगे भाग

लेकिन ट्रम्प ने बाद में वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया, जो आसियान-अमेरिका शिखर सम्मेलन के साथ-साथ पूर्व एशिया फोरम में भाग लेगा. ये दोनों आयोजन चार नवंबर को होने वाले हैं. चीन का पिछले डेढ़ साल से अमेरिका के साथ व्यापारिक विवाद चल रहा है. वह एक महत्वाकांक्षी बहुपक्षीय व्यापार समझौते के पीछे मुख्य प्रेरक शक्ति है.

अगर समझौते को अंतिम रूप दिया जाता है तो इसमें 3.4 अरब लोगों की आबादी (विश्व की 47 फीसदी) 22.6 खरब डॉलर (दुनिया का 32.2 फीसदी) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ शामिल होगी. यह समझौता वर्तमान विश्व व्यापार का 29 फीसदी और वैश्विक निवेश का 32.5 फीसदी होगा. आसियान की स्थापना 1967 में की गई थी. इसका उद्देश्य राजनीतिक-आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी