धारा 370 रद्द: भारत के एक्शन से बेचैन पाकिस्तान ने अब UN में की ये मांग, फिर होना पड़ सकता है मायूस
एक वीडियो संदेश में कुरैशी ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अध्यक्ष को एक बैठक आयोजित करने के संबंध में यूएनएससी में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मालेहा लोधी के जरिए एक औपचारिक पत्र लिखा है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi) ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के कदम पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान ने औपचारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित करने की मांग की है. एक वीडियो संदेश में कुरैशी ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अध्यक्ष को एक बैठक आयोजित करने के संबंध में यूएनएससी में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मालेहा लोधी के जरिए एक औपचारिक पत्र लिखा है.
कुरैशी ने कहा कि यह पत्र यूएनएससी के सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में भारत के कदम को क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा समझता है.
संबंधित खबरें
VIDEO: काबुल के रिहैब सेंटर पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें, तालिबान ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट
\