पाक आतंकी समूह का नया हथियार, युवकों को फंसाने के लिए 'हनी ट्रैप' का कर रहे हैं इस्तेमाल
पाकिस्तान अपनी हरकतों को लेकर पूरे दुनिया में बदनाम है. इसके बाद भी वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच जो खबर है. उसके मुताबिक पाकिस्तान का आतंकवादी समूह नौजवानों को आतंवाद की तरफ आकर्षित करने के लिए खुबसूरत महिलाओं को एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है
पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों को लेकर पूरे दुनिया में बदनाम है. इसके बाद भी वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच जो खबर है. उसके मुताबिक पाकिस्तान का आतंकवादी समूह नौजवानों को आतंवाद की तरफ आकर्षित करने के लिए खुबसूरत महिलाओं को एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. ताकि हथियार लाने और ले जाने या फिर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए गाइड के तौर पर इन युवकों का इस्तेमाल किया जा सके.
इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इसके बारे में ख़ुफ़िया जानकरी मिलने के बाद उनके द्वारा चलाए गए अभियान के बाद सयैद शाजिया नाम की महिला को बांदीपोरा से गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद पाकिस्तान के इस नए कारतूत के बारे में मालूम पड़ा पाया. गिरफ्तार महिला के बारे में अधिकारियों ने बताया कि इस महिला का फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइटों पर उसके कई अकाउंट थे, जिसे घाटी में कई युवकों ने फॉलो कर करते थे. यह भी पढ़े: श्रीनगर: फेसबुक से युवाओं से आतंकी बनने के लिए प्रेरित करने वाली महिला गिरफ्तार
सुरक्षा एजेंसियां के द्वारा सयैद शाजिया के बारे में मालूम पड़ा है उसके मुताबिक यह महिला पिछले 7 महीने में इस्तेमाल किए गए ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (आईपी) पर नजर बनाए हुए थी. वह युवकों से बात किया करती थी और कहती थी कि यदि वह उससे मिलना चाहता है तो किसी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर उनका पहुंचना पड़ेगा. इस महिला को बारे में जो एक अहम राज जो मालूम पड़ा है उसके अनुसार शाजिया पुलिस विभाग में भी कई अधिकारियों से सम्पर्क में थी. लेकिन इस बारे में अधिकारियों ने इसे 'डबल-क्रॉस' की एक सामान्य रणनीति बताया है. यह भी पढ़े: पाकिस्तानी सेना की मदद से 600 आतंकी भारत में घुसने की फिराक में, सेना हुई सतर्क
इस महिला को गिरफ्तार किये जाने के बाद पूछताछ के दौरान इसने आतंकवादी संगठन में मौजूद अन्य महिलाओं के बारे में भी बताया है. जिन्हें युवकों को आतंकवाद की ओर आकर्षित करने का काम दिया गया है. बता दें कि सयैद शाजिया की गिरफ्तारी एक सप्ताह पहले खुफिया जानकारी मिलने के बाद 17 नवम्बर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने असिया जान (28) को शहर की बाहरी सीमा पर लावाय्पोरा से 20 ग्रेनेड ले जाते हुए गिरफ्तार किया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस को इनके बारे में सूचना मिली थी कि आतंकवादी शहर में हथियार और गोला बारूद की तस्करी कराने का प्रयास कर रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस असिया को गिरफ्तार किया.
.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

