US: निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को दी मात, राष्ट्रपति कैंडिडेट बनने की रेस में बड़ी जीत
राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में रिपब्लिकन प्राइमरी के चुनाव में जीत हासिल की है. अब तक डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ रहीं हेली ने प्राइमरी में पहली जीत हासिल की है.
वाशिंगटन: अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश में लगीं निक्की हेली (Nikki Haley) को बड़ी कामयाबी मिली है. राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में रिपब्लिकन प्राइमरी के चुनाव में जीत हासिल की है. अब तक डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ रहीं हेली ने प्राइमरी में पहली जीत हासिल की है. निक्की हेली ने रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत हुए डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (वॉशिंगटन डीसी) के प्राइमरी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है.
हेली को रविवार को मिली जीत ने ट्रंप के विजयी रथ को अस्थायी रूप से रोक दिया है लेकिन इस सप्ताह होने वाले ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) में पूर्व राष्ट्रपति को बड़ी संख्या में डेलिगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन मिलने की संभावना है.
‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं. अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना में पिछले सप्ताह मिली हार के बावजूद हेली ने कहा था कि वह अपनी दावेदारी नहीं छोड़ेंगी.
डी.सी. रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने रविवार को हेली को विजेता घोषित किया. इससे पहले, ट्रंप ने शनिवार को इडाहो और मिसौरी में कॉकस में जीत हासिल की थी और मिशिगन में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में सभी का समर्थन प्राप्त किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

