अमेरिका: हिलेरी क्लिंटन नहीं लड़ेंगी 2020 का राष्ट्रपति चुनाव

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह 2020 राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह राजनीति से जुड़े मसलों पर अपनी बात रखती रहेंगी और उन मुद्दों के लिए आवाज बुलंद करती रहेंगी जिन पर वह भरोसा करती हैं.

हिलेरी क्लिंटन (फाइल फोटो)

न्यूयॉर्क: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन( Hillary Clinton) ने कहा है कि वह 2020 राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह राजनीति से जुड़े मसलों पर अपनी बात रखती रहेंगी और उन मुद्दों के लिए आवाज बुलंद करती रहेंगी जिन पर वह भरोसा करती हैं. सीएनएन के मुताबिक, 2016 राष्ट्रपति चुनाव (President Election) की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा, "मैं इस चुनाव के लिए नहीं लड़ूंगी, लेकिन मैं उन मुद्दों के लिए अपनी बात रखती रहूंगी और खड़ी होती रहूंगी, जिनमें मैं विश्वास रखती हूं."

उन्होंने कहा, "मैं बताना चाहती हूं कि लोग यह जान लें कि मैं अपनी बात कहती रहूंगी. मैं कहीं नहीं जा रही हूं." इस सवाल पर कि क्या वह गवर्नर, मेयर या किसी निवार्चित पद के लिए फिर से खड़े होने पर विचार करेंगी, हिलेरी ने कहा, "मुझे नहीं लगता." यह भी पढ़े: अमेरिका: 2020 राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने शुरू किया अभियान

उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें न्यूयॉर्क में रहना पसंद है और उन्होंने राज्य की सीनेटर के रूप में जो समय बिताया है उसके लिए वह आभारी हैं.हिलेरी क्लिंटन की इन टिप्पणियों से उन अटकलों पर विराम लग गया है कि वह 2020 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'