Revenge Of Moscow Attack! मॉस्को हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने खाई कसम, बोले- आतंकियों से चुन-चन कर लेंगे बदला

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- मॉस्को हमले के पीछे जो भी हैं, मैं कसम खाता हूं कि वे बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि बंदूकधारियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की है. उन्होंने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा भी की है. पुतिन ने कहा कि, कई निर्दोष लोग क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले के शिकार बन गए. पीड़ितों की जान बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

पुतिन ने कहा कि पूरे रूस में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और हमले में यूक्रेन का संबंध होने का दावा किया गया है.  व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले को "बर्बर आतंकवादी कृत्य" बताया.

मैं कसम खाता हूं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि, इस हमले के पीछे जो भी हैं, मैं कसम खाता हूं कि वे बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि बंदूकधारियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की.

ISIS ने ली जिम्मेदारी

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (ISIS) ने शुक्रवार को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है. इस हमले में अब तक 150 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधितक लोग घायल हो गए.

ISIS ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा, 'हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हमला किया'. आईएस के बयान में यह भी कहा गया है कि हमलावर 'सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट आए हैं'.

रूसी सरकारी मीडिया के मुताबिक, हमले के सिलसिले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. कई रूसी सांसदों ने भी यूक्रेन पर उंगली उठाई है - इन आरोपों का कीव ने जोरदार खंडन किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड