दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 9 हजार के पार, नौ लोगों ने गवाई जान
दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं बचाव केद्र ने मंगलवार को कहा कि अब तक 171 मामले ऐसे हैं जो विदेश से संक्रमण लेकर देश आए हैं.
सियोल: दक्षिण कोरिया (South Korea) में कोरोना वायरस (Covid-19) के 76 नये मामले सामने आने के साथ ही नौ लोगों की मौत हो गई है. देश में इस घातक वायरस से अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 9,037 पर पहुंच गई है. दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं बचाव केद्र ने मंगलवार को कहा कि अब तक 171 मामले ऐसे हैं जो विदेश से संक्रमण लेकर देश आए हैं.
यूरोप (Europe), उत्तरी अमेरिका (North America) और अन्य देशों में प्रकोप के भयावह रूप लेने के बीच अधिकारियों ने संक्रमित लोगों के देश में प्रवेश को रोकने के लिए सीमा नियंत्रण गतिविधि तेज कर दी है. देश के करीब 7,700 मामले दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू और पड़ोस के इलाकों से सामने आए हैं जहां हजारों संक्रमित लोग रहस्यमयी चर्च संप्रदाय से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\