Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में अब तक COVID19 के 5.6 करोड़ से अधिक मामले, मरने वालों का आंकड़ा 13.4 लाख को पार

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 5.6 करोड़ को पार कर गई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 13.4 लाख को पार कर गया है. दुनिया में मामलों की कुल संख्या 5,61,78,674 और मरने वालों की संख्या 13,48,348 हो चुकी थी.

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

वाशिंगटन, 19 नवंबर: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 5.6 करोड़ को पार कर गई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 13.4 लाख को पार कर गया है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के गुरुवार के अपडेट के मुताबिक वर्तमान में दुनिया में मामलों की कुल संख्या 5,61,78,674 और मरने वालों की संख्या 13,48,348 हो चुकी थी.

दुनिया में सबसे ज्यादा 1,15,25,149 मामले और 2,50,483 मौतें अमेरिका में सामने आईं हैं. इसके बाद 89,12,907 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है. यहां अब तक 1,30,993 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं मामलों की संख्या में ब्राजील 59,45,849 के साथ तीसरे नंबर पर है. लेकिन मरने वालों की संख्या में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है, यहां अब तक 1,67,455 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine Update: कोरोना वायरस संक्रमण के लिए चीन का CoronaVac टीका सुरक्षित प्रतीत हो रहा- स्टडी

ऐसे देश जहां 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, उनमें फ्रांस (21,15,717), रूस (19,75,629), स्पेन (15,25,341), यूके (14,34,004), अर्जेंटीना (13,39,337), इटली (12,72,352), कोलंबिया (12,18,002) और मेक्सिको (10,15,071) हैं. वहीं 20 हजार से ज्यादा मौतों वाले देशों में मेक्सिको (99,528), यूके (53,368), इटली (47,217), फ्रांस (46,772), ईरान (42,941), स्पेन (42,039), अर्जेंटीना (36,347), पेरू (35,317), कोलंबिया (34,563), रूस (34,068) और दक्षिण अफ्रीका (20,556) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड