अर्जेटीना में कोरोना के 5,030 नए मामले आए सामने

अर्जेंटीना (Argentina) में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 5,030 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,583,297 तक पहुंच गई है. स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से इसकी सूचना मिली है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (File Image)

ब्यूनस आयर्स, 28 दिसंबर : अर्जेंटीना (Argentina) में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 5,030 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,583,297 तक पहुंच गई है. स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से इसकी सूचना मिली है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को सामने आए नए मामलों के अलावा मंत्रालय ने 149 नई मौतों की पुष्टि की है, जिसे मिलाते हुए देश भर में अब तक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 42,650 हो गई है.

मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 132,721 है और इस वक्त गहन चिकित्सा विभाग में 3,313 मरीज एडमिट हैं. 23 दिसंबर को अर्जेंटीना में कोविड-19 के खिलाफ रूस के स्पुतनिक-5 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी गई है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Vaccine: फ्रांस में COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू, कोरोना से संक्रमित मामले 26. लाख के पार

यहां सरकार द्वारा 31 जनवरी, 2021 तक सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के मानकों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट