Pakistan: बलूचिस्तान में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 अपहरणकर्ता ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच अपहरणकर्ता मारे गए. इसकी जानकारी एक स्थानीय मीडिया ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को पुलिस अधिकारियों का हवाला देते हुए रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अपराधी फिरौती के लिए अपहरण के कई मामलों में शामिल थे, और हाल ही में उन्होंने प्रांत में एक राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता का अपहरण कर लिया था और उसकी हत्या कर दी थी.

पाकिस्तानी सेना के जवान (Photo Credits: Twitter/File)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच अपहरणकर्ता मारे गए. इसकी जानकारी एक स्थानीय मीडिया ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को पुलिस अधिकारियों का हवाला देते हुए रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अपराधी फिरौती के लिए अपहरण के कई मामलों में शामिल थे, और हाल ही में उन्होंने प्रांत में एक राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता का अपहरण कर लिया था और उसकी हत्या कर दी थी. पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बम धमाका; दो पुलिसकर्मियों की मौत, 12 लोग घायल

पुलिस सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि एक जांच में अपहरणकर्ताओं की पहचान करने के बाद, पुलिस ने रविवार की सुबह एक गुप्त सूचना मिलने के बाद उनके ठिकानों पर छापा मारा. सूत्रों ने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा उन्हें घेरने के बाद अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और मुठभेड़ शुरू हो गई.

गोलीबारी में पांच अपहरणकर्ता मारे गए और अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. सूत्रों के मुताबिक, परिसर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी