चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित

चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसे रविवार को चीनी मेनलैंड में 49 नए कोविड-19 मामलों की रिपोर्ट मिली है. इनमें से 39 मामले घरेलू स्तर पर संक्रमण फैलने के हैं और 10 बाहर से आने वालों के हैं. बता दें कि रविवार तक, हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन में चार लोगों की मौत सहित 1,109 मामलों की पुष्टि हुई थी.

कोरोना से जंग (Photo Credit- AFP)

बीजिंग, 15 जून : चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसे रविवार को चीनी मेनलैंड (Mainland) में 49 नए कोविड-19 (Covid-19) मामलों की रिपोर्ट मिली है. इनमें से 39 मामले घरेलू स्तर पर संक्रमण फैलने के हैं और 10 बाहर से आने वालों के हैं. सिन्हुआ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू स्तर पर प्रसारित मामलों में से 36 बीजिंग और तीन हेबेई प्रांत में दर्ज किए गए थे.

ठीक होने के बाद रविवार को एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. आयोग के अनुसार, बीमारी से संबंधित कोई भी मौत नहीं हुई है. रविवार तक मेनलैंड पर कुल मामले 83,181 तक पहुंच गए थे, जिसमें 177 मरीज वो थे जिनका अभी भी इलाज चल रहा था. इनमें से दो गंभीर हालत में थे. आयोग ने कहा कि कुल मिलाकर 78,370 लोगों को रिकवरी के बाद छुट्टी दे दी गई है और 4,634 लोगों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में COVID-19 के मामले 79 लाख के करीब, महामारी के कारण 4.32 लाख से अधिक की हुई मौत

बता दें कि रविवार तक, हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन (एसएआर) में चार लोगों की मौत सहित 1,109 मामलों की पुष्टि हुई थी, वहीं मकाओ एसएआर में 45 मामले और ताइवान में 443 मामलों में से सात मौतें हुईं. हांगकांग एसएआर में कुल 1,067 मरीज, मकाओ एसएआर में 45 और ताइवान में 431 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट