विदेश

यहां 14 घंटे में 44 लोगों को मारी गई गोली

'ब्यूरो ऑफ पेट्रोल' के प्रमुख फ्रेड वालर ने रविवार दोपहर कहा, "शिकागो शहर को हिंसक रात से गुजरना पड़ा. इनमें से कुछ घटनाएं प्रयोजित थीं और उन इलाकों में गैंगवार से संबंधित थीं.

यहां 14 घंटे में 44 लोगों को मारी गई गोली
प्रतीकात्म तस्वीर

शिकागो: अमेरिका के शिकागो में 14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें पांच की मौत हो गई. सीएनएन के मुताबिक, रविवार रात 1.30 बजे से शुरुआती तीन घंटों में, पुलिस के रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि 10 घटनाओं में 30 लोगों की गोली मार दी गई और दो की मौत हो गई. गोलीबारी की घटना देर रात दो बजे तक हुई.

'ब्यूरो ऑफ पेट्रोल' के प्रमुख फ्रेड वालर ने रविवार दोपहर कहा, "शिकागो शहर को हिंसक रात से गुजरना पड़ा. इनमें से कुछ घटनाएं प्रयोजित थीं और उन इलाकों में गैंगवार से संबंधित थीं."

वालर ने कहा कि एक घटना में निशानेबाजों ने भीड़ से भरी स्ट्रीट पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी. घायल लोगों में से सबसे उम्रदराज शख्स 62 वर्ष का था और सबसे कम 11 वर्ष का था.

विशेष रूप से हिंसक रविवार से पहले शुक्रवार को गोलीबारी की छह घटनाएं हुई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं शनिवार को गोलीबारी 15 घटनाएं हुई, जिनमें एक घातक साबति हुआ. शिकागो में गैंगवार, 14 घंटे में 44 लोगों को गोली मारी गई, 5 की मौत

गौरतलब हो कि कि शिकागो की आबादी करीब 20.7 लाख है यह अमेरिका को तीसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है. यह शहर नस्‍लभेदी हिंसा के कारण सुर्खियों में रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2018 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).