इमरान खान के नए पाकिस्तान में बंदूकधारी ने पुलिस अधिकारी की हत्या की
एसएचओ का चालक और सुरक्षा कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि महमूद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हमले के बाद हमलावर फरार हो गये
लाहौर: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को एक कार पर गोलीबारी कर एक पुलिस अधिकारी, उनके चालक और उनके सुरक्षा कर्मी की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी जाहिद महमूद की कार पर बंदूकधारियों ने उस समय हमला किया जब वे अपने घर से लाहौर जा रहे थे. एसएचओ का चालक और सुरक्षा कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि महमूद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हमले के बाद हमलावर फरार हो गये.
बता दें कि इस घटना के बाद इलाके सभी सकते में हैं. पुलिस जांच में तो जुटी हैं मगर इस घटना से सभी डरे हुए हैं. पुलिस पर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

