Libya Conflict: लीबिया में भीषण गृहयुद्ध शुरू होने की आशंका, हिंसक झड़पों में 32 लोगों की मौत

सालों से अशांत रहा लीबिया एक बार फिर से गृहयुद्ध की तरफ बढ़ चला है और देश की राजधानी त्रिपोली में भारी हिंसा हो रही है और अब तक 32 लोगों की हत्या की जा चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं.

Libya Conflict: लीबिया में इस घटना के बाद, लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच फिर से हिंसा का दौर शुरू होने की आशंका पैदा हो गयी है. त्रिपोली बीते कुछ वर्षों से प्रतिद्वंद्वी प्रशासनों के बीच विभाजित है, प्रत्येक को मिलिशिया और विदेशी सरकारों का समर्थन प्राप्त है. Russia में जंगल में लगी भयानक आग, 3 दिनों में 110,000 हेक्टेयर भूमि जली

शनिवार को हुई झड़पों में अस्पतालों, सरकारी और आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, झड़पों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 159 अन्य घायल हो गए.हिंसा में जान गंवाने वालों में एक हास्य कलाकार मुस्तफा बराका भी शामिल हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलिशिया और भ्रष्टाचार का मखौल उड़ाने वाले वीडियो के लिए जाना जाता था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजधानी में अस्पतालों पर गोलाबारी की गयी. इसबीच, रविवार को शहर में कई दफ्तर बंद रहे और सरकार संचालित नेशनल ऑयल कार्पोरेशन ने अपने कर्मचारियों को रविवार को घर से काम करने का आदेश दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\