पाकिस्तान में भारी बारिश, 17 की मौत, कई घायल, राहत बचाव जारी

पाकिस्तान में बीते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं. बचाव व राहत अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पाकिस्तान में बारिश (Photo Credits IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बीते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं. बचाव व राहत अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आपात अधिकारी जावेद खलील ने बताया, "खबर पख्तूनख्वाह(केपी) प्रांत मूसलाधार बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां विभिन्न घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई.  उन्होंने कहा, "प्रांत में मूसलाधार बारिश के चलते, कम से कम 10 घर और स्कूल की एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई.  साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. "

वहीं बारिश से पंजाब व बलूचिस्तान प्रांत के विभिन्न भागों में दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. केपी और पंजाब प्रांत के प्रांतीय आपदा प्रबंधक अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है और संबंधित अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा करने के आदेश दिए गए हैं. यह भी पढ़े: पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद गिरी आकाशीय बिजली, हादसे में 20 लोगों की हुई मौत

कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी से बिजली के खंभे उखड़ गए. भारी बारिश और बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है.  सड़कें फिसलनदार हो गई हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs England 4th ODI Match Preview: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Pakistan vs England, 4th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तानी गेंदबाज मचाएंगे तबाही? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs England 4th ODI Match Winner Prediction: क्या पाकिस्तान लगातार तीसरी जीत के साथ फाइनल में बनाएगा जगह या इंग्लैंड करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी