पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में तालिबान विरोधी प्रदर्शन शुरू, काले झंडे लहराए गए

पाकिस्तान (Pakishtan)और अफगानिस्तान (Afganistan) के बीच सीमा क्षेत्र में तालिबान की मजबूती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को इस्लामाबाद सरकार से उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र पर कब्जा करने के पाकिस्तानी तालिबान के प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया.

Flag of Pakistan (Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 20 अगस्त: पाकिस्तान (Pakishtan)और अफगानिस्तान (Afganistan) के बीच सीमा क्षेत्र में तालिबान की मजबूती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को इस्लामाबाद सरकार से उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र पर कब्जा करने के पाकिस्तानी तालिबान के प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया. यह भी पढ़ें : Pakistan: मेडिकल की छात्रा के यौन उत्पीड़न में शामिल व्यक्ति की वकीलों ने की पिटाई

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को आम बोलचाल में पाकिस्तानी तालिबान कहा जाता है.स्थानीय पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क अवरुद्ध कर दिया.उन्होंने तालिबान के खिलाफ काले झंडे लहराए.उत्तरी वजीरिस्तान के पास स्वात क्षेत्र में पहले ही विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं.

स्वात में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का घर है, जो 2012 में तालिबान द्वारा महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाने के बाद एक हत्या के प्रयास में बाल-बाल बची थी.अफगानिस्तान के साथ सीमा के पास उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र को पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ माना जाता था, लेकिन तालिबान का कब्जा होने के बाद से इस इलाके में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड