IND vs WI 2nd Test 2019: जीत के करीब टीम इंडिया

IND vs WI 2nd Test 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 416 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 117 रनों पर सिमट गई. कैरेबियाई टीम के लिए पहली पारी में शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली. वहीं टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर का पहला हैट्रिक लेते हुए सर्वाधिक 6 विकेट लिए. बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने 2, रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम ने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे नाबाद 64 और हनुमा विहारी नाबाद 53 के अर्द्धशतकों के बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम भी 45 रनों के अपने कुल स्कोर पर दो विकेट गवां चुकी है. टीम को अब भी जीत के लिए 423 रनों की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की क्या है कमजोरी, क्वालीफायर 1 से पहले देखें इन खिलाड़ियों के नाम

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड