World's Richest Person List: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूचि में 32 नंबर पर खिसके गौतम अदानी, जानें मुकेश अंबानी का नंबर
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला और ट्विटर प्रमुख एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं.ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के CEO एलन मस्क 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर अरबपतियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है.
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला और ट्विटर प्रमुख एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के CEO एलन मस्क 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर अरबपतियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है.
एलन मस्क की नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी 2023 को मस्क की नेटवर्थ फिलहाल 187 अरब डॉलर है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार सिर्फ दो महीने में एलन मस्क की संपत्ति में 50 अरब डॉलर से ज्यादा का उछाल आया है, जो 187 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. यह भी पढ़ें : Cerebral Layoffs: सेरेब्रल कंपनी ने छंटनी का किया ऐलान, नौकरी से निकाले जाएंगे 15 फीसदी कर्मचारी
इस सूची में और कौन-कौन है
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स द्वारा जारी अमीरों की इस सूची में दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, जिनकी संपत्ति एक साल में 23.3 अरब डॉलर बढ़ कर 185 अरब डॉलर हुई है. अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 117 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं. इस सूची में 5वें पायदान पर वॉरेन बफे हैं, जिनकी संपत्ति 106 अरब डॉलर है.
मुकेश अंबानी 10वें पायदान पर
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप-10 सूची में भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी शामिल हो गए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 81.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 10वें पायदान पर हैं. हालांकि, उनकी संपत्ति में भी इस साल 6.02 अरब डॉलर की गिरावट आई है.
गौतम अडाणी सूची में 32 वें नंबर पर
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी कुछ ही दिनों में खिसक कर 32वें नंबर पर आ गए हैं. बता दें कि 2023 की शुरुआत में गौतम अडाणी तीसरे सबसे अमीर शख्स थे. दरअसल 24 जनवरी को अमेरिकी वित्तीय रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह पर एक रिपोर्ट जारी की थी. इसके बाद से ही अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी जा रही है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार दो महीनों में उनकी संपत्ति में 82.8 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई है. इससे उनकी संपत्ति घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई है.