टेक

व्हाट्सएप में आया नया फीचर, अब स्टेटस में भी दिखाई देंगे विज्ञापन

कंपनी की योजना अपने इससे अपने मंच का मौद्रिकरण करती है. गौरतलब है कि दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब उपयोक्ताओं वाली इस एप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं होता है

व्हाट्सएप में आया नया फीचर, अब स्टेटस में भी दिखाई देंगे विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Trak)

नयी दिल्ली: दुनिया की सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग सेवा व्हाट्सएप के ‘स्टेटस’ फीचर पर जल्द आपको विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं. दरअसल कंपनी की योजना अपने इससे अपने मंच का मौद्रिकरण करती है. गौरतलब है कि दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब उपयोक्ताओं वाली इस एप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं होता है. व्हाट्सएप के उपाध्यक्ष क्रिस डेनियल्स ने यहां कहा, ‘‘ जहां तक व्हाट्सएप के मौद्रिकरण की बात है, हम पहले ही घोषणा की थी कि हम ‘स्टेटस’ फीचर में विज्ञापन दिखाने जा रहे हैं। तो यह एप के मौद्रिकरण की शुरुआती योजना है. साथ ही यह कारोबारों के लिए व्हाट्सएप पर मौजूद लोगों तक पहुंचने का एक बेहतरीन अवसर है.’’ हालांकि डेनियल्स ने इस बारे में कोई निश्चित समयसीमा की जानकारी नहीं दी.

बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल में ही आईओएस (iOS) और एंड्रॉइड ऐप पर तमाम तरह के फन स्टीकर्स लेन की घोषणा की थी. व्हाट्सएप के इस फीचर के आने के बाद अब ऐसा कहा जा रहा है कि यूजर्स हाइक या वीचैट की तरह अलग-अलग मूड के हिसाब से ढेरों फन स्‍टीकर्स अपनी चैट में आसानी से यूज कर सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).