WhatsApp Accounts Ban: व्हाट्सऐप ने जून में भारत में 66 लाख से अधिक अकाउंट बंद किए, जानें इसकी वजह

व्हाट्सऐप ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में जून के महीने में भारत में 66 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया.

Whatsapp Ban (Photo Credit : Twitter)

WhatsApp Accounts Ban in India: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में जून के महीने में भारत में 66 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया.

व्हाट्सऐप ने मंगलवार को अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, "1-30 जून के बीच, 6,611,700 व्हाट्सऐप खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया और इनमें से 2,434,200 को यूजर्स की किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया." VIDEO: AI ने दी नई जिंगदी! फिर से चलने फिरने लगा लकवाग्रस्त इंसान, मशीन से रीढ़ की हड्डी तक संदेश भेजता है मस्तिष्क

व्हाट्सऐप देश में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके 500 मिलियन यानि 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं. जून में देश में रिकॉर्ड 7,893 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं, और रिकॉर्ड "कार्रवाई" की संख्या 337 थी.

"एकाउंट्स एक्शंड" उन रिपोर्टों को दर्शाता है जहां व्हाट्सऐप ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की और कार्रवाई करने का मतलब या तो किसी खाते पर प्रतिबंध लगाना है या पहले से प्रतिबंधित खाते को बहाल करना है.

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि 1 जून से 30 जून के बीच शिकायत अपीलीय समिति से प्राप्त आदेश 1 थे, और अनुपालन किए गए आदेश भी 1 थे.

लाखों भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए, केंद्र ने हाल ही में शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) लॉन्च की है जो कंटेंट और अन्य मुद्दों के संबंध में उनकी चिंताओं पर गौर करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना