टेक

ट्विटर ने तीसरी तिमाही में 90 लाख यूजर्स खोए, फोर्चुन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ट्विटर ने 90 लाख यूजर्स खो दिए, जोकि कंपनी के लिए अबतक की सबसे बड़ी गिरावट है.

ट्विटर ने तीसरी तिमाही में 90 लाख यूजर्स खोए, फोर्चुन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ट्विटर (File Photo)

सैन फ्रांसिस्को: चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ट्विटर ने 90 लाख यूजर्स खो दिए, जोकि कंपनी के लिए अबतक की सबसे बड़ी गिरावट है. फोर्चुन की रपट में कहा गया है कि सोशल नेटवर्क ने गुरुवार को बताया कि उसने करीब 50 लाख यूजर्स की गिरावट का अनुमान लगाया था. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म के अब 3.26 करोड़ सक्रिय यूजर्स हैं.

ट्विटर ने कहा कि उसके यूजर्स की संख्या में गिरावट इस कारण हुई है कि कंपनी स्पैम अकाउंट्स को बंद कर रही है, जो स्वचालित बॉट्स के प्रयोग से यूजर्स को निशाना बनाते हैं. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म के कई यूजर्स ने बताया कि उसके फॉलोअर्स में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें-यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसा AIB का ये पॉपुलर कॉमेडियन, ट्विटर पर हुआ खुलासा

यूजर्स की संख्या घटने के बावजूद माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ने समीक्षाधीन तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है और कंपनी का राजस्व साल-दर-साल आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 75.81 करोड़ डॉलर रहा. कंपनी को उम्मीद है कि अभी उसके यूजर आधार में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).