Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 लॉन्च, 2 लाख से ज्यादा है कीमत, जानें इसके शानदार फीचर्स
सैमसंग ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट फोल्डेबल गैलेक्सी सीरीज की कीमतों की घोषणा की. इसके साथ ही गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं.
पेरिस, 11 जुलाई: सैमसंग ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट फोल्डेबल गैलेक्सी सीरीज की कीमतों की घोषणा की. इसके साथ ही गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं.
गैलेक्सी जेड फ्लिप6 (12GB+256GB) की कीमत 109,999 रुपये और 12GB+512GB वर्जन की कीमत 121,999 रुपये होगी.
गैलेक्सी जेड फोल्ड6 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 164,999 रुपये होगी, जबकि 12GB+512GB वर्जन की कीमत 176,999 रुपये होगी.
कंपनी ने बताया कि 12GB+1TB (सिल्वर शैडो कलर) की कीमत 200,999 रुपये होगी.
कंपनी ने कहा, ''डिवाइस प्री-ऑर्डर करने वालों को 'गैलेक्सी जेड एश्योरेंस' के तहत 14,999 रुपये मूल्य की दो स्क्रीन और पार्ट्स रिप्लेसमेंट सिर्फ 999 रुपये में मिलेगा. साथ ही मौजूदा सैमसंग फ्लैगशिप ग्राहक 15,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी पा सकते हैं.''
सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा, ''एआई-इन्फ्यूज्ड कनेक्टेड गैलेक्सी इकोसिस्टम के साथ हमारे नए उत्पाद आपको सशक्त बनाएंगे और आपके जीवन को बेहतर बनाएंगे. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 दोनों का निर्माण हमारी नोएडा यूनिट में किया गया है.''
गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 47 मिमी आकार में टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम व्हाइट और टाइटेनियम सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगी. गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा की कीमत 59,999 रुपये होगी.
दूसरी ओर गैलेक्सी वॉच 7 (40 मिमी बीटी) 29,999 रुपये में आएगी. वॉच 7 (40 मिमी एलटीई) 33,999 रुपये में, वॉच 7 (44 मिमी बीटी) 32,999 रुपये में और वॉच 7 (44 मिमी एलटीई) 36,999 रुपये में कुछ ऑफर्स के साथ आएगा.
कंपनी का दावा है कि, " उन्नत गैलेक्सी एआई एल्गोरिदम स्लीप एनालिसिस और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) और ब्लड प्रेशर (बीपी) की निगरानी के साथ आपके दिल के स्वास्थ्य की गहरी समझ प्राप्त करेगा."
गैलेक्सी बड्स3 की कीमत 14,999 रुपये और बड्स3 की कीमत प्रो को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
गैलेक्सी जेड फोल्ड6, जेड फ्लिप6 और वियरएबल डिवाइस (बड्स3 सीरीज, वॉच7 और वॉच अल्ट्रा) 24 जुलाई से उपलब्ध होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

