टेक

बुराड़ी के बाद रांची में सुसाइड कांड- एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

दीपक झा मूलरूप से बिहार भागलपुर के रहने वाले थे. रांची के एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे. उनके साथ परिवार में उनकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता रहा करते थे

बुराड़ी के बाद रांची में सुसाइड कांड- एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
सांकेतिक तस्वीर

रांची. बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत और झारखंड के हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों की आत्महत्या का मामला अभी लोग भूल नहीं पाए नहीं थे. तबी राजधानी रांची में एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या की वैसी ही मिलती-जुलती घटना सामने आई है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है. वहीं मरने वाले लोगों में पांच युवा और दो बच्चे बताए जा रहे हैं. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

बता दें सामने जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मृतक दीपक झा मूलरूप से बिहार भागलपुर के रहने वाले थे. रांची के एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे. उनके साथ परिवार में उनकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता रहा करते थे. इनका पूरा परिवार रांची के शहर के कांके इलाके में रहता था. वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस को उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दी. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

गौरतलब हो कि राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में भाटिया परिवार के 11 लोगों की सामूहिक आत्महत्या के बाद झारखंड के हजारीबाग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी. जहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. वहीं कुछ महीने पहले बुराड़ी स्थित एक घर में एक जुलाई की सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. मृतकों में सात महिलाएं व चार पुरुष थे, जिनमें दो नाबालिग थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).