टेक

एप्पल को पछाड़ कर हुआवेई बनी स्मार्टफोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

चीन की कंपनी हुआवेई ने स्मार्टफोन बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस साल की पहली तिमाही में एप्पल को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है...

एप्पल को पछाड़ कर हुआवेई बनी स्मार्टफोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
हुआवेई और एप्पल कंपनी का लोगो (Photo Credit-Twitter)

सान फ्रांसिस्को:   चीन की कंपनी हुआवेई (Huawei) ने स्मार्टफोन बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस साल की पहली तिमाही में एप्पल (Apple) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. कोरिया की सैमसंग अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है. इंटरनेशन डेटा कॉरपोरेशन (International Data Corporation) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले तीन महीने में दुनिया भर में 31.08 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई.

यह पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 6.60 प्रतिशत कम है. यह लगातार छठी तिमाही है जब स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. संगठन का कहना है कि हुआवेई की मजबूत वृद्धि के बाद भी 2019 स्मार्टफोन बिक्री के लिहाज से गिरावट वाला साल होने वाला है.

यह भी पढ़ें: एप्पल ने यूट्यूब चैनल किया लांच, इन खास कंटेंट्स को करेगा प्रसारित

इस दौरान सैमसंग की बिक्री 8.10 प्रतिशत गिरकर 7.19 करोड़ पर आ गयी. हालांकि सैमसंग अभी भी सबसे अधिक स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी बनी हुई है. हुआवेई की बिक्री 50.30 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ 5.91 करोड़ स्मार्टफोन पर पहुंच गयी. कंपनी ने इस प्रदर्शन के साथ एप्पल को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया. हालांकि एप्पल की बिक्री 30.20 प्रतिशत गिरकर 3.64 करोड़ पर आ गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).