हॉनर ब्रांड का स्मार्टफोन 'Honor 10 Lite' भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
चीन की प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी हुवावेई के हॉनर ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन 'हॉनर 10 लाइट' मंगलवार को भारतीय बाजार में पेश किया.
नई दिल्ली: चीन की प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी हुवावेई के हॉनर ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन 'हॉनर 10 लाइट' मंगलवार को भारतीय बाजार में पेश किया. इसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गयी है. यह स्मार्टफोन 20 जनवरी से बाजार में उपलब्ध होगा. यह दो मॉडल- 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मेमोरी (13,999 रुपये) और 6जीबी रैम एवं 64जीबी इंटरनल मेमोरी (17,999 रुपये) में उपलब्ध होगा.
हॉनर इंडिया के उपाध्यक्ष एलन वांग ने संवाददाताओं को बताया, "लाइट सीरीज के फोन में बेहतर डिजाइन और कैमरा फीचर्स दिये गये हैं. हॉनर 10 लाइट में महंगे स्मार्टफोन श्रेणी के फीचर्स दिये गये हैं."
यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहा है फ्लिपकार्ट का ‘बिग बिलियन डेज़’ सेल, इस मोबाईल पर मिलेगा 8000 रुपए तक की भारी छूट
हॉनर 10 में 15.77 सेमी की स्क्रीन, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 3400 एमएएच की बैटरी दी गयी है. हॉनर 10 लाइट, हॉनर 9 लाइट का उन्नत संस्करण है. इस फोन के अब तक 15 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचे जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

