टेक

अब 'गूगल असिस्टेंट' से बात करें अपनी मन पसंद आवाज में

गूगल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित असिस्टेंट के लिए छह नई आवाजों की घोषणा करते हुए असिस्टेंट के लिए नई आवाजें जारी कर दी है. गूगल ने अपने सालाना डेवलपर सम्मेलन गूगल आई/ओ में छह नई आवाजें जारी करने की घोषणा की थी.

अब 'गूगल असिस्टेंट' से बात करें अपनी मन पसंद आवाज में
गूगल असिस्टेंस के लिए छह नई आवाजें जारी (Photo Credit: Twitter)

सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित असिस्टेंट के लिए छह नई आवाजों की घोषणा करते हुए असिस्टेंट के लिए नई आवाजें जारी कर दी है. गूगल ने अपने सालाना डेवलपर सम्मेलन गूगल आई/ओ में छह नई आवाजें जारी करने की घोषणा की थी, जिसमें से यूजर्स अपनी पसंद की आवाज चुन सकेंगे. इनमें से एक आवाज संगीतकार जॉन लीजेंड की होगी, जिसमें 'गूगल असिस्टेंट' बात करेगा.

9टू5गूगल की रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि इन छह विकल्पों में पुरुष और स्त्री दोनों के आवाज शामिल किए हैं. अब चार अलग-अलग महिला आवाजें और चार अलग-अलग पुरुष आवाजें उपलब्ध हैं और सभी अलग-अलग टोन में बात करते हैं.

अगर कोई यूजर असिस्टेंट की आवाज को बदलना चाहता है तो उसे पहले होम एप्लिकेशन लांच करना होगा.

उसके बाद मेनु आइकॉन पर ऊपर बाईं तरफ क्लिक करना होगा. वहां गूगल असिस्टेंट के सबहेडिंग में से मोर सेटिंग विकल्प चुनना होगा. उसके बाद सब-मेनु में से प्रीफरेंस चुनकर असिस्टेंट वॉयस को खोलकर अपनी पसंद की आवाज चुन सकेंगे.

गूगल के मुख्य कार्यकारी अदिकारी सुंदर पिचई ने कहा कि गूगल मनुष्य की प्राकृतिक आवाज देने की कोशिश में जुटा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2018 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).