टेक

रक्षाबंधन पर Flipkart लेकर आई सुपर सेल: मिलेंगे 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट, इन दिन से होगी शुरुवात

सुपरसेल से जुड़ी जानकारियों को फ्लिपकार्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया है. जिस के मुताबिक इस सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिलने वाली है.

रक्षाबंधन पर Flipkart लेकर आई सुपर सेल: मिलेंगे 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट, इन दिन से होगी शुरुवात
फ्लिपकार्ट (File Photo)

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के मौके पर फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है. इस मौके पर आप 80 प्रतिशत छूट के साथ खरीदारी कर सकते हैं. यह सुपर सेल 25 अगस्त को है लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर के लिए यह ऑफर 24 अगस्त रात 9 बजे ही शुरू हो जाएगा. फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए टैग रखा है "सुपर च्वाइस सुपर प्राइस". ऑनलाइन खरीददारी करने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इस दौरान ग्राहक स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवीएस, और कैमरा जैसे डिवाइसेस पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं.

सुपरसेल से जुड़ी जानकारियों को फ्लिपकार्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया है. जिस के मुताबिक इस सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिलने वाली है. इस सेल में iPhone SE 32 जीबी सिर्फ 16,999 रुपये में लिया जा सकता है. इसके अलावा Vivo V9 (24MP सेल्फी) सिर्फ 20,990 रुपये में उपलब्ध होगा.

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी On Nxt 64 जीबी सिर्फ 10,900 रुपये में लिया जा सकता है. जबकि इसकी कीमत 17,900 रुपये है. तो इस रक्षाबंधन के त्यौहार पर सभी भाई भारी छूट के साथ कम दामों पर बहनों के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट घरेलू इलैक्ट्रॉनिक सामानों पर 70 प्रतिशत तक की छूट देने वाला है. जिसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं.

सेल के दौरान ब्यूटी, टॉय, स्पोर्ट्स और बुक कैटेगरी में भी प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा. इनकी कीमत 99 रुपये से शुरू होगी. सेल में कपड़ों की खरीदारी के लिए भी विशेष स्थान रखा गया है. कपड़े, जूते और एक्सेसरीज पर भी 30 से 80 प्रतिशत तक का लाभ ग्राहकों को मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2018 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).