टेक

Flipkart Big Billion Days Sale 2022: Apple iPhone 13 पर जबरदस्त डिस्काउंट, 50 फीसदी तक की मिलेगी छूट

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है. फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टैबलेट, इयरफोन, फैशन उत्पादों और बहुत कुछ पर भारी छूट मिलेगी.

Flipkart Big Billion Days Sale 2022: Apple iPhone 13 पर जबरदस्त डिस्काउंट, 50 फीसदी तक की मिलेगी छूट
Apple iPhone 13 (Photo: pixabay)

Flipkart Big Billion Days Sale 2022: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है. फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टैबलेट, इयरफोन, फैशन उत्पादों और बहुत कुछ पर भारी छूट मिलेगी. फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर्स को एक दिन पहले सेल की सुविधा मिलेगी. सेल प्लस मेंबर्स के लिए 22 सितंबर रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी और बाकि के यूजर्स इस सेल का लाभ 23 सितंबर से उठा पाएंगे. फ्लिपकार्ट पर यूजर्स को कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलने जा रही है. इस सेल में दावा किया जा रहा है कि iPhone 13 की कीमत अब तक की सबसे कम होने जा रही है. Facebook New Feature: फेसबुक लाने जा रहा है धमाकेदार फीचर, क्रिएटर्स को अपने फॉलोअर्स से जुड़ने में मिलेगी मदद. 

Apple iPhone पर 50 फीसदी तक की छूट की भी संभावना है. फ्लिपकार्ड पर जारी किए गए टीजर को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं. सेल iPhone 13 की कीमत 49,990 हजार तक बताई जा रही है. डिवाइस को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन iPhone 14 सीरीज की शुरुआत के बाद, कंपनी ने इसकी कीमत घटा दी. अब, हैंडसेट 69,900 रुपये में उपलब्ध है.

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान आप iPhone 13 को 50 हजार से कम की कीमत में खरीद सकते हैं. इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने 10 प्रतिशत इंस्टेट डिस्काउंट के लिए एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंकों के साथ साझेदारी की है. ईस छूट के बाद iPhone 13 की कीमत 44,991 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा, ई-कॉमर्स कंपनी iPhone 13 के लिए एक पुराने स्मार्टफोन को बदलने के लिए 16,900 तक की पेशकश भी कर सकती है. इस तरह इसकी कीमत 28,091 तक आ सकती है.

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में आपको अन्य स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस सेल में बैंकिंग डिस्काउंट के साथ ही एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई ऑप्शन पर Vivo, Xiaomi, Realme, Samsung के स्मार्टफोन को आप बड़ी छूट के साथ खरीद सकते हैं. इसके अलावा स्मार्टवाच, इयरफोन, लैपटॉप सहित अन्य प्रोडक्ट्स में बेहतरीन दाम पर उपलब्ध होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).