एजेंसी न्यूज

ChatGPT CEO Meets PM Modi: चैटजीपीटी के सीईओ Sam Altman ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें भारत को लेकर क्या कहा

ऑल्टमैन ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात में उन्होंने भारत में AI समाधानों को तेजी से अपनाने के बारे में विचार-विमर्श किया. इस दौरान AI के नियमन से संबंधित बिंदुओं पर भी उनकी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई.

ChatGPT CEO Meets PM Modi: चैटजीपीटी के सीईओ Sam Altman ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें भारत को लेकर क्या कहा

नयी दिल्ली, आठ जून: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित मंच चैटजीपीटी (OpenAI ChatGPT) का निर्माण करने वाली कंपनी ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने (OpenAI CEO Sam Altman) बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (ChatGPT CEO Meets PM Modi) से मुलाकात की.

ऑल्टमैन ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात में उन्होंने भारत में एआई समाधानों को तेजी से अपनाने के बारे में विचार-विमर्श किया. इस दौरान एआई के नियमन से संबंधित बिंदुओं पर भी उनकी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई. ये भी पढ़ें- ChatGPT से सिर्फ 3 महीने में मालामाल हुआ शख्स, घर बैठे कमाए 28 लाख रुपये, अपनाया ये आसान तरीका

ऑल्टमैन ने इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि उद्योग जगत में स्वनियमन महत्वपूर्ण है लेकिन दुनिया को पूरी तरह से ऐसी कंपनियों के हाथ में नहीं छोड़ देना चाहिए जिनके पास एआई की ताकत है.

ऑल्टमैन ने स्वनियमन पर हुई अनौपचारिक चर्चा के दौरान कहा कि ओपनएआई खुद ही अपना नियमन करता है और उसने चैटजीपीटी को पूरी तरह सुरक्षित सुनिश्चित करने के लिए लगभग आठ महीने का समय लगाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).