टेक

Apple iPhones Stolen: एप्पल स्टोर से 436 आईफोन की चोरी, 5 लाख डॉलर के एप्पल प्रोडक्ट पर हाथ साफ

पुलिस के अनुसार, वाशिंगटन राज्य के लिनवुड में एल्डरवुड मॉल में एप्पल रिटेलर से चोरों ने 400 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम चुरा लिए. लिनवुड पुलिस डिपार्टमेंट (एलपीडी) के मुताबिक, वे पास के एस्प्रेसो मशीन स्टोर के बाथरूम की दीवार काटकर अंदर घुसे.

Apple iPhones Stolen: एप्पल स्टोर से 436 आईफोन की चोरी, 5 लाख डॉलर के एप्पल प्रोडक्ट पर हाथ साफ
Apple (Photo: Pixabay)

सैन फ्रांसिस्को, 7 अप्रैल: अमेरिका में एक मॉल के अंदर एप्पल स्टोर में सेंध लगाकर चोरों ने 500,000 डॉलर मूल्य के आईफोन, आईपैड और घड़ियां चुरा लीं. पुलिस के अनुसार, वाशिंगटन राज्य के लिनवुड में एल्डरवुड मॉल में एप्पल रिटेलर से चोरों ने 400 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम चुरा लिए. लिनवुड पुलिस डिपार्टमेंट (एलपीडी) के मुताबिक, वे पास के एस्प्रेसो मशीन स्टोर के बाथरूम की दीवार काटकर अंदर घुसे. यह भी पढ़ें: Apple's First Store in India: मुंबई में खुलने वाला है देश का पहला एप्पल स्टोर, देखें ग्रैंड इंडिया रिटेल स्टोर की पहली झलक

एलपीडी कम्युनिकेशंस मैनेजर मारन मैकके ने कहा, "कुल मिलाकर लगभग 436 आईफोन निकाले गए." मैकके ने कहा, "कुल मिलाकर लगभग 500,000 डॉलर मूल्य का माल चोरी हो गया और वो आईफोन, आईपैड, ऐप्पल घड़ियां हैं." कॉफी मशीन स्टोर के मालिक ने कहा कि उन्होंने मॉल में पांच साल के कारोबार में कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा.

एप्पल कर्मचारियों को 'अगली सुबह तक चोरी के बारे में पता नहीं था.' उधर टेक दिग्गज ने चोरी पर कोई टिप्पणी नहीं की. मॉल चलाने वाली कंपनी ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज ने कोमो न्यूज को बताया कि यह एक अलग घटना थी. पुलिस के अनुसार, सर्विलांस वीडियो से जो कुछ उन्होंने देखा है, उसके आधार पर यह एक सुव्यवस्थित ऑपरेशन प्रतीत होता है. रिपोर्ट में मैकके के हवाले से कहा गया है, "लोगों ने मास्क पहने हुए थे, उंगलियों के निशान नहीं मिले."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).