टेक

Apple: आईओएस 16.4 में नया होमकिट आर्किटेक्चर जारी कर सकता है एप्पल

टेक दिग्गज एप्पल कथित तौर पर आईओएस 16.4 में अपना नया होमकिट आर्किटेक्चर रिलीज करेगा. एप्पलइंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह अपडेट का नया वर्जन होगा या बग फिक्स होगा.

Apple: आईओएस 16.4 में नया होमकिट आर्किटेक्चर जारी कर सकता है एप्पल
Apple

सैन फ्रांसिस्को, 10 फरवरी : टेक दिग्गज एप्पल कथित तौर पर आईओएस 16.4 में अपना नया होमकिट आर्किटेक्चर रिलीज करेगा. एप्पलइंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह अपडेट का नया वर्जन होगा या बग फिक्स होगा. सार्वजनिक स्मार्ट होम मानकों में खोजे गए एक कोड से जानकारी का संकेत दिया गया है.

टेक दिग्गज ने पिछले साल दिसंबर में अपने उपकरणों पर नए होमकिट आर्किटेक्च र में अपग्रेड करने के विकल्प को अस्थायी रूप से हटा दिया था. आईओएस 16.2 चलाने वाले उपकरणों पर अपग्रेड होने के बाद कई उपयोगकर्ताओं द्वारा होम ऐप के साथ समस्याओं की सूचना देने के बाद आईफोन निर्माता ने यह बयान दिया. यह भी पढ़ें : Paytm ने जी20-थीम क्यूआर कोड लॉन्च किया, भारत की अध्यक्षता का मनाया जश्न

उपयोगकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट की गई समस्याओं में होमकिट डिवाइस शामिल हैं जो 'अपडेटिंग' या 'कॉन्फिगरेशन' स्थिति दिखा रहे हैं, जैसे डिवाइस पूरी तरह से गायब हो रहे हैं, अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ होम साझा करने के लिए निमंत्रण विफल हो रहे हैं, होमकिट सिक्योर वीडियो रिकॉर्डिग काम नहीं कर रही है. बाद में, पिछले महीने, यह बताया गया था कि 16.3 बीटा में अपने होमकिट आर्किटेक्चर को रिलीज करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).