टेक

Amazon: एमेजॉन जल्द ही यूजर्स को एलेक्सा के साथ टाइप और चैट करने की देगा अनुमति

एमेजॉन आईओएस उपकरणों पर एलेक्सा के लिए टाइपिंग कार्यक्षमता का परीक्षण कर रहा है, जो यूजर्स को बिना आवाज का उपयोग किए एलेक्सा को संदेश भेजने की अनुमति देगा, खासकर ऐसी स्थितियों में जब सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर एलेक्सा को कमांड देने में यूजर्स (उपभोताओ) असहज महसूस करते हैं.

Amazon: एमेजॉन जल्द ही यूजर्स को एलेक्सा के साथ टाइप और चैट करने की देगा अनुमति
एमेजॉन (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 4 दिसंबर: एमेजॉन (Amazon) आईओएस (IOS) उपकरणों पर एलेक्सा (Alexa) के लिए टाइपिंग कार्यक्षमता का परीक्षण कर रहा है, जो यूजर्स को बिना आवाज का उपयोग किए एलेक्सा को संदेश भेजने की अनुमति देगा, खासकर ऐसी स्थितियों में जब सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर एलेक्सा को कमांड देने में यूजर्स (उपभोताओ) असहज महसूस करते हैं. इस नई सुविधा को सार्वजनिक रिव्यू के भाग के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. इसे पहली बार द एम्बिएंट पब्लिकेशन द्वारा पेश किया गया था.

एलेक्सा स्मार्ट होम एप (Alexa Smart Home App) में आईओएस (IOS) यूजर्स के लिए नया फीचर उपलब्ध है. इसे एक्सेस करने के लिए ऐप के मुख्य मेनू के ऊपर बाईं ओर दिखाई देने वाला कीबोर्ड आइकन टैप करना होगा. एमेजॉन के एक प्रवक्ता के अनुसार, 'टाइप विद एलेक्सा' आपको बिना आवाज का उपयोग किए एलेक्सा के साथ बातचीत करने की अनुमति देगा, "जिसका अर्थ है कि आप वर्तमान में एलेक्सा से जो कुछ भी कह सकते हैं वह अब आपके एलेक्सा मोबाइल ऐप का उपयोग करके टाइप किया जा सकता है."यह भी पढ़े:  अमेजॉन के खिलाफ कर्मचारियों के साथ आए अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ता, ‘Make Amazon Pay’ के नाम से शुरू किया ऑनलाइन अभियान

उन्होंने कहा, "एलेक्सा के साथ टाइप करने की सुविधा अमेरिका में आईओएस ग्राहकों के लिए उपलब्ध है." हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह फीचर वैश्विक स्तर पर या एंड्रॉइड (Android) पर कब रोलआउट किया जाएगा. गूगल (Google) असिस्टेंस के पास पहले से ही यह कार्यक्षमता है. एमेजॉन अपने एलेक्सा वर्चुअल सहायक में नई क्षमताओं को भी जोड़ रहा है जो आपके साथ कई भाषाओं में बोल सकेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).