No Phone-Big Cash: गजब का ऑफर! 1 महीने तक मोबाइल नहीं चलाया तो आपको 8 लाख रुपये देगी ये कंपनी, जानें पूरी डिटेल
क्या आप अपने फोन की लत छोड़ने को तैयार हैं? अगर हां, तो आपको एक कंपना 1 महीने के लिए फोन छोड़ने पर 8.3 लाख रुपये देने की पेशकश कर रही है!
Ddigital Detox: क्या आप अपने फोन की लत छोड़ने को तैयार हैं? अगर हां, तो सुनिए एक चौंकाने वाली खबर! एक अमेरिकी दही कंपनी आपको एक महीने के लिए फोन छोड़ने पर 8.3 लाख रुपये देने की पेशकश कर रही है!
जी हां, Siggi's नाम की ये अमेरिकन कंपनी "डिजिटल डिटॉक्स चैलेंज" चला रही है, जिसके तहत आपको 30 दिनों तक अपने स्मार्टफोन को अलविदा कहना होगा. हांलाकि, ये इतना आसान नहीं है. चयनित होने के लिए आपको एक निबंध लिखना होगा जिसमें बताना होगा कि आपको डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत क्यों है और इसका आपके जीवन पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
🚨 An American yogurt company offers to pay $10,000 (8.3 lakhs) for people who give up their phone for a month. Selection of participants will be based on the essay explaining why they need digital detox. pic.twitter.com/zQA7rzt1QU
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) January 28, 2024
इस डिजिटल डिटॉक्स चैलेंज का मकसद यही है कि लोगों को फोन की लत से मुक्त होकर वास्तविक दुनिया में जुड़ने का मौका दिया जाए.
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक लोगों को 31 जनवरी तक अपना आवेदन जमा करना होगा. चयनित प्रतिभागियों को एक सीलबंद लॉकर में अपना फोन जमा करना होगा और पूरे महीने किसी भी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करना होगा. इस चुनौती को पार करने वाले विजेता को न सिर्फ 10,000 डॉलर का नकद पुरस्कार मिलेगा, बल्कि उन्हें एक स्मार्टफोन लॉक, एक पुराना फ्लिप फोन, एक महीने का प्रीपेड सिम कार्ड और तीन महीने का सिग्गीज दही का स्फूर्तिदायक तोहफा भी मिलेगा!
तो क्या आप तैयार हैं डिजिटल दुनिया से अलग होकर एक नया अनुभव पाने के लिए? अपना आवेदन लिखें, सिग्गीज की चुनौती को स्वीकारें और हो सकता है कि अगले 8.3 लाख रुपये के मालिक आप ही बनें!
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

