WPL 2023: आरसीबी के लिए विदेशी सितारों का परफॉर्म न करना सबसे बड़ी चिंता- पार्थिव पटेल

महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाला मैच दोनों टीमों के लिए खासा महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों टीमें अंक तालिका में अपने नाम के आगे अंक जोड़ना चाहती हैं.

डब्ल्यूपीएल (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 8 मार्च : महिला प्रीमियर लीग (WPL) में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाला मैच दोनों टीमों के लिए खासा महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों टीमें अंक तालिका में अपने नाम के आगे अंक जोड़ना चाहती हैं. बेंगलुरु के विदेशी सितारे एलिस पैरी, हीथर नाईट, सोफी डिवाइन और मेगन शट प्रतियोगिता में अब तक मैच विजयी प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं जिसके लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना है कि यह स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है.

पटेल ने स्पोर्ट्स 18 और जियोसिनेमा द्वारा प्रायोजित वर्चुअल बातचीत में आईएनएस के सवाल के जवाब में कहा, "आरसीबी के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि उसके विदेशी सितारे परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने अपने विदेशी खिलाड़ियों पर भारी निवेश किया है. एक और बात ,जो कोई अच्छी शुरूआत करता है उसे बड़ा स्कोर बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसकी कमी आरसीबी शिविर को खल रही है." सोशल मीडिया पर आरसीबी की महिला टीम की पुरुष महिला टीम से तुलना की जा रही है लेकिन एक इकाई के रूप में परफॉर्म नहीं कर पा रही है. पटेल का मानना है कि टीम के पास दो हार से वापसी करने का दम है. यह भी पढ़ें : Team India Celebrates Holi 2023: टीम इंडिया ने अहमदाबाद में जमकर खेली होली, रोहित शर्मा का विराट कोहली को रंग लगाना फैन्स मिस नहीं कर सकते

पटेल ने कहा, "यदि आप टीम के अंदर नामों को देखें तो वे वापसी कर सकते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है. मुझे उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट में किसी चरण में वापसी करेंगे. हमने यह पुरुष आईपीएल में देखा है जहां कुछ टीमें अच्छी शुरूआत नहीं करती हैं लेकिन वे आगे चलकर खिताब जीत जाती हैं और आरसीबी में यह क्षमता है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ICC ODI World Cup 2027 Qualification Rules: 10 टीमों को मिलेगा सीधा टिकट, वेस्टइंडीज-आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, जानें नया फॉर्मेट और क्वालीफिकेशन सिस्टम