Women's T20 World Cup: महिला टी 20 विश्व कप के शेष बचे दो स्थानों के लिए भिड़ेंगी आठ टीमें

दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप की शेष बची दो टीमों को चुनने के लिए आठ टीमों--बांग्लादेश, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूएई , अमेरिका और जिम्बाब्वे -- के बीच यहां 18 सितम्बर से होने वाले टी20 क्वालीफायर्स में मुकाबला होगा.

Women’s T20 Challenge (Photo Credit : Twitter)

अबु धाबी, 16 सितम्बर : दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप की शेष बची दो टीमों को चुनने के लिए आठ टीमों--बांग्लादेश, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूएई , अमेरिका और जिम्बाब्वे -- के बीच यहां 18 सितम्बर से होने वाले टी20 क्वालीफायर्स में मुकाबला होगा.

दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज विश्व रैंकिंग के आधार पर विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं. दस टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए अब दो स्थान बाकी हैं. बांग्लादेश नौंवीं रैंकिंग के साथ मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा जबकि अमेरिका 28वीं रैंकिंग के साथ छुपा रुस्तम रहेगा. यह भी पढ़ें : IPL: पंजाब किंग्स के मालकिन प्रीति जिंटा ने क्रिस गेल से की मुलाकात, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर के साथ शेयर की तस्वीर

महिला विश्व कप क्वालीफायर्स दो स्थलों अबु धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम और टॉलरेंस ओवल में खेला जाएगा. ग्रुप मैच 18, 19 और 21 सितम्बर को खेले जाएंगे जबकि प्लेऑफ और फाइनल 25 सितम्बर को होगा. विश्व कप फरवरी और मार्च में अगले वर्ष खेला जाएगा. क्वालीफायर्स में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी जिससे विश्व कप के लिए आखिरी दो क्वालीफायर्स का फैसला होगा. प्रत्येक प्लेऑफ की विजेता टीम को दक्षिण अफ्रीका का टिकट मिलेगा.

ग्रुप ए: बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका

ग्रुप बी: पापुआ न्यू गिनी, थाईलैंड, यूएई और जिम्बाब्वे

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2032: टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ सकती है टीमों की संख्या, 24 से लेकर 32 देशों तक पहुंचाने की तैयारी; रिपोर्ट में बड़ा दावा

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट